Samagra ID member registration: Samagra ID member add
Samagra ID में आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम बहुत आसानी से अपने घर बैठे जोड़ सकते हैं। इससे आप सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं।
Samagra ID की पूरी जानकारी जानने के लिए नीचे दी गयी बटन पर क्लिक करे👇👇
आज इस लेख में हम आपको Samagra ID में नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।
समग्र आईडी मे सदस्य जोड़े (Samagra ID member add)

- सबसे पहले, आपको समग्र पोर्टल “samagra.gov.in” पर जाना होगा। यह वेबसाइट सरकारी कार्यों के लिए है।
- यहां पर “सदस्य पंजीकृत करें” का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद, आपको अपना Samagra ID दर्ज करनी होगी और साथ ही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी डालना है।
- फिर केप्चा भरें और “ओटीपी जनरेट करें” पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
- उसे दर्ज करें और “ओटीपी सत्यापित करें” बटन दबाएँ। इससे एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपकी परिवार की जानकारी दिखाई देगी।
- इस जानकारी को आप जांचें और पुष्टि करें।
- इससे एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपकी परिवार की जानकारी दिखाई देगी।
- इस जानकारी को आप जांचें और पुष्टि करें।
- उसके नीचे दो विकल्प दिखेंगे।
- पहले विकल्प में लिखा है “सदस्य जोड़ें 1 वर्ष तक (आधार के बिना)”
- दूसरे में “सदस्य जोड़ें (आधार के साथ)”
- अगर आप किसी बच्चे का नाम जोड़ रहे हैं, तो पहले विकल्प पर क्लिक करें।
- यदि आप किसी ऊपर के उम्र वाले सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं, तो दूसरे विकल्प का चयन करें।
समग्र आईडी मे आधार के बिना सदस्य जोड़े (Add member in Samagra ID without Aadhaar)

- पहले विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपको सदस्य की छोटी-सी जानकारी भरनी है। जैसे नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, समग्र ID, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि का प्रमाण दिखाने वाले दस्तावेज को अपलोड करना जरूरी है।
- इसके बाद, आपको “सहमति” के बॉक्स पर टिक लगाना है और “सदस्य जोड़ें” बटन दबाना है।
समग्र आईडी मे आधार के साथ सदस्य जोड़े (Add member in Samagra ID with Aadhaar)

- अगर आप आधार के साथ विकल्प चुनते हैं, तो अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना जरूरी है।
- इसके बाद, आधार पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक 6 अंकों का OTP आएगा।
- उसे डालते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
- उस पर आपकी सभी आधार जानकारी दिखाई देगी, जिसमें आपका नाम हिंदी में, जन्मतिथि, माता-पिता की समग्र ID (अगर हो), मोबाइल नंबर, शादी की स्थिति और धर्म दर्ज करना होगा।
- साथ ही, अपनी जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करना जरूरी है।
- फिर, कंसेंट बॉक्स पर टिक लगाएं और “सदस्य जोड़ें” बटन दबाएं।
- आप इस प्रक्रिया को बार-बार दोहरा कर एक से ज्यादा सदस्यों का नाम जोड़ सकते हैं।
- जब सदस्य का नाम सफलतापूर्वक जुड़ जाए, तो नीचे दिए गए “सदस्य पंजीकृत करें” बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद, एक संदेश आएगा कि आपका अनुरोध सफलतापूर्वक दर्ज हो गया है।
- आपके सदस्य का नाम 2-3 दिनों में आधार में जुड़ जाएगा।
- यदि फिर भी आपका नाम परिवार की समग्र ID में नहीं जुड़ता है, तो आप समग्र हेल्पलाइन (0755-2700800) पर कॉल कर सकते हैं।
- साथ ही, आप अपने ग्राम पंचायत या नगर निगम से भी संपर्क कर सकते हैं।