Bhumi ko Samagra ID se link kre: Samagra ID bhumi link
आज इस लेख में हम आपको जमीन का खसरा या भूमि को समग्र आईडी Samagra ID से लिंक करने का तरीका बताएंगे। इससे आप आसानी से अपने घर से ही अपने जमीन के खसरे या भूमि को समग्र आईडी से जोड़ सकते हैं और खसरा eKYC कर सकते हैं। खसरे को आधार नंबर और समग्र से जोड़ना जरूरी है। इससे आपको सरकार की चल रही योजनाओं का लाभ मिल सकता है। जैसे PM किसान सम्मान निधि, MP किसान अनुदान योजना आदि में खसरा eKYC का होना अनिवार्य है।
Samagra ID की पूरी जानकारी जानने के लिए नीचे दी गयी बटन पर क्लिक करे👇👇
इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। आपको अपना आधार कार्ड और भूमि का खसरा नंबर चाहिए। इन दस्तावेजों को तैयार कर लें। फिर आसानी से घर बैठे अपनी खसरा जानकारी को समग्र आईडी से लिंक कर सकते हैं। प्रक्रिया बहुत ही आसान है और कोई भी व्यक्ति इसे कर सकता है। इससे सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठाना बहुत आसान हो जाता है।
Jamin Khasra or bhoomi ko Samagra Se Link करने के लिए दस्तावेज-
जमीन खसरे या भूमि को समग्र से लिंक करने के लिए दस्तावेज कुछ इस प्रकार है-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पेन कार्ड
- समग्र आईडी
- खसरा संखिया/सर्वे नंबर
Jamin Khasra or bhoomi ko Samagra Se Link कैसे करे-
Jamin Khasra or bhoomi ko Samagra Se Link की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं 👇
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट “samagra.gov.in” पर जाना होगा।
- फिर मुख्य पृष्ठ पर “समग्र प्रोफाइल अपडेट करें” लिंक पर क्लिक करें।
- वहां पर आपको “e-kyc और भूमि लिंक करें” विकल्प चुने।

- उसके बाद एक नए पेज पर जाएं, जिसमें अपनी 9 अंकों की सदस्यता संख्या (समग्र ID) और कैप्चा लिखें, फिर “खोजें” बटन दबाएं।

- फिर अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सही तरह से पुष्टि करें।
- इसके बाद एक सवाल आएगा—“क्या आपके पास म्र.प्र. में भूमि है?” का जवाब हां में देना है।
- इसमें अपने जिला, तहसील, गांव और सर्वे नंबर सही से भरें।
- डिटेल्स भरने के बाद आपकी भूमि स्वामी की जानकारी दिखेगी, जिसे सही करना है और “आगे बढ़ें” बटन दबाना है।

- इसके बाद अपने 12 अंकों का आधार नंबर उस कॉलम में डालें और “आधार से ओटीपी का अनुरोध करें” बटन पर क्लिक करें।
- यदि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो पहले आधार को अपडेट कराएं या निकटतम जन सेवा केंद्र जाकर अपने बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) से eKYC पूरा करें।

- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा।
- उसे नीचे दिए गए खांचे में दर्ज करें और “स्वीकार करें” बटन दबाएं।
- उसके बाद अपने आधार पर दर्ज जन्मतिथि डालें और उससे जुड़ा दस्तावेज का फोटो (100 KB में) अपलोड करें।
- अगर आप अपना नाम हिंदी में भी बदलना चाहें, तो संबंधित अनुमति पर हां का निशान लगाएं और अपना नाम हिंदी में लिखें।
- फिर अपनी सारी जानकारी फिर से जांचें।
- अंत में नीचे दिए गए “ग्राम पंचायत/वार्ड को अनुरोध भेजें” बटन दबाएं।
- एक सफल संदेश आएगा, जिसमें 9 अंकों की “Request ID” होगी। इसे ध्यान से नोट कर लें।
आपकी eKYC अनुरोध कुछ दिनों में आपके पटवारी द्वारा जांच की जाएगी। इसके बाद आपकी जमीन का खसरा पूरे रिकॉर्ड से जुड़ जाएगा।