Tata Curv EV 2024 Set to Electrify Roads: Launch Date Revealed!

Ashif
4 Min Read
Tata Curv

Tata Motors ने मार्केट में अपनी नई ईवी कॉन्सेप्ट एसयूवी (TATA CURV  EV) पेश की है। कंपनी के मुताबिक, टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार का नाम टाटा  कर्व  ईवी (TATA CURV EV) है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कई एडवांस फीचर्स से लैस होगी। तो आइए आपको बताते हैं कि आने वाली TATA CURV  EV में क्या बेहतर दिख सकता है?

Tata Curv 2024 : Launch Date


Tata Curv
Tata Curv

टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपने मोस्ट awaited vehicle curv की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है। इसे EV और ICE दोनों रूपों में लॉन्च किया जाएगा और ऑटोमेकर के अनुसार, EV संस्करण पहले शुरू होगा और उसके बाद डीजल से चलने वाली कर्व एसयूवी लॉन्च होगी।

TATA CURV  EV वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने वाली है, जो जुलाई से सितंबर 2024 के बीच है। जहां तक आईसीई संस्करण की बात है, कार निर्माता कर्ववी ईवी लॉन्च के तीन से चार महीने के भीतर मॉडल लॉन्च करेगा। इसके अलावा, कर्व ईवी और आईसीई के बाद लॉन्च होने वाला तीसरा मॉडल हैरियर ईवी होगा।

Tata Curv 2024 : Dashcam and sunroof


Tata Curv
Tata Curv

Tata Curv के Dashboard में इंटीग्रेटेड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल पर CNG बटन दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें दो Front Toggle, Auto Park Assist और 360 डिग्री कैमरा के साथ डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल सेटअप मिलेगा। प्रोडक्शन मॉडल में कॉन्सेप्ट मॉडल में दिखाए गए सभी फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, थ्री-लेयर डैशबोर्ड, डुअल फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल स्क्रीन (एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए), एक पैनोरमिक सनरूफ शामिल है। एक रोटरी गियर चयनकर्ता, एक नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक सेंट्रल आर्मरेस्ट शामिल हैं।

Tata curv car की साइज और डाइमेंशन की बात कि जाये तो कार की लंबाई 4,308 मिमी, चौड़ाई 1,810 मिमी, ऊंचाई 1,630 मिमी और व्हीलबेस 2,560 मिमी है। कंपनी का दावा है कि इस कार में 422 लीटर का बूट स्पेस भी होगा।

Tata Curv 2024: Powerful SUV


Tata Curv
Tata Curv

कंपनी ने दावा किया है कि कर्व (Tata Curv) इलेक्ट्रिक वेरिएंट की रेंज 400-500 किमी होगी, हालांकि, इसके बैटरी पैक, पावर और टॉर्क आउटपुट के बारे में जानकारी नही है। जबकि इसके आईसीई मॉडल में एक 1.2 लीटर DI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 125bhp की पॉवर और 225Nm का टार्क मिलेगा. Tata curv car में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों प्रकार के गियरबॉक्स के विकल्प उपलब्ध होंगे।

यदि TATA CURV को CNG संस्करण में पेश किया जाता है, तो इसमें कंपनी की नई ट्विन-सिलेंडर तकनीक का उपयोग करने की उम्मीद है, जैसा कि अल्ट्रोज़ सीएनजी में देखा गया था। इस तकनीक का इस्तेमाल पंच सीएनजी और नेक्सन सीएनजी मॉडल में भी किया जाएगा।

Tata Curv 2024: Price in india


Tata Curv
Tata Curv

TATA CURV की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक हो सकती है। कर्व्व 4 रंगों में उपलब्ध है – कोरल रेड, व्हाइट, ब्लैक और ऐश ग्रे। हमें उम्मीद है कि tata इस साल के अंत में TATA CURV लॉन्च करेगी।

 


यह भी पढ़े:

Share This Article
2 Comments