Ayodhya Ram Mandir : सपने से हकीकत तक

Ashif
7 Min Read
Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण भाग रहा है और भगवान श्री राम के भक्तों के लिए राम मंदिर बनना एक सपने जैसा था। राम मंदिर न केवल धार्मिक महत्व का प्रतीक है बल्कि इसे भारतीय सांस्कृतिक एकता का स्रोत भी माना जाता है। राम मंदिर अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थान पर बनाया जा रहा एक हिंदू मंदिर है, प्राचीन भारतीय महाकाव्य रामायण के अनुसार राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। इसे राम जन्मभूमि या राम के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है। 5 अगस्त 2020 को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन अनुष्ठान किया गया और मंदिर का निर्माण शुरू हुआ।

Ayodhya Ram Mandir Construction : राम मंदिर के वास्तुकार


Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir की डिजाइन वर्ष 1988 में अहमदाबाद के सोमपुरा परिवार के द्वारा तैयार किया गया था। 2020 में जब  Ram Mandir का निर्माण शुरू हुआ तो मंदिर के पुराने डिजाइन में कुछ बदलाव करके उसे स्वीकार कर लिया गया और उसी के अनुसार मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। राम मंदिर  235 फीट चौड़ा, 360 फीट लंबा और 161 फीट ऊंचा होगा। यह मंदिर नागर शैली में बनाया जा रहा है। नागर शैली भारतीय मंदिर निर्माण की वास्तुकला के प्रकारों में से एक है। Ram Mandir का एक मॉडल 2019 में प्रयाग कुंभ मेले के दौरान प्रदर्शित किया गया था। Ram Mandir की मुख्य संरचना तीन मंजिला ऊंचे चबूतरे पर बनाई जाएगी। गर्भगृह के मध्य और प्रवेश द्वार पर पांच मंडप होंगे. एक तरफ तीन मंडप कुडू, नृत्य और रंग के लिए होंगे और दूसरी तरफ दो मंडप कीर्तन और प्रार्थना के लिए होंगे। नागर शैली में मंडपों को शिखरों से सजाया जाता है।

इमारत में कुल 366 कॉलम होंगे। प्रत्येक स्तंभ में 16 मूर्तियाँ होंगी जिनमें शिव के अवतार, 10 दशावतार, 64 चौसठ योगिनियाँ और देवी सरस्वती के 12 अवतार शामिल होंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने मार्च 2020 में श्री राम मन्दिर के निर्माण (Ram Mandir Construction) का पहला चरण शुरू किया था।

मुख्य वास्तुकार: चंद्रकांत बी. सोमपुरा

निर्माण कंपनी: लार्सन एंड टुब्रो

परियोजना प्रबंधन कंपनी: टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड

डिज़ाइन सलाहकार: IIT चेन्नई, IIT बॉम्बे, IIT गुवाहाटी, CBRI रुड़की, SVNIT सूरत, NGRI हैदराबाद

मूर्तिकार: अरुण योगीराज (मैसूर), गणेश भट्ट और सत्यनारायण पांडे

कुल क्षेत्रफल: 70 एकड़ (70% हरित क्षेत्र)

मंदिर क्षेत्रफल: 2.77 एकड़

Ayodhya Ram Mandir Opening Date : राम मंदिर का शिलान्यास


Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

Shri Ram Janmbhoomi  मंदिर का शिलान्यास भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को किया। इस दौरान आधारशिला के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ने चांदी की ईंट की स्थापना की थी शिलान्यास समारोह के उत्सव में अयोध्या में मंदिरों में 7 हजार से अधिक दीये जलाए गये थे। 22 जनवरी 2024 को Ayodhya Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा होगी, प्राण प्रतिष्ठा का मूल अर्थ – मूर्ति को जीवन देना होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन में अयोध्या Ram Mandir का उद्घाटन (Ram Mandir Opening Date) 22 जनवरी, 2024 को होगा।

Ayodhya Ram Mandir :  निर्माण सामग्री


आपको जानकर हैरानी होगी कि Ayodhya Ram Mandir में लोहे और सीमेंट की जगह सिर्फ पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर में गुलाबी पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारों के अनुसार यह पत्थर राजस्थान के बंशी पहाड़पुर से लाया गया है।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

कर्नाटक के ककराला से एक विशाल चट्टान अयोध्या भेजी गई है। कहा जा रहा है कि इस चट्टान का इस्तेमाल भगवान राम की प्रतिमा को बनाने में किया जा रहा है.

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या में भगवान राम और माता जानकी की मूर्ति के निर्माण के लिए शालिग्राम पत्थर नेपाल से मंगाए गए हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शालिग्राम पत्थर को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है।

Ram Mandir के दरवाजों का चौखट संगमरमर से बना है, जबकि दरवाजे सागौन की लकड़ी से बने हैं। इस लकड़ी को महाराष्ट्र से मंगाया गया है।

Ayodhya Ram Mandir Details : मंदिर का विवरण


Ayodhya Ram Mandir तीन मंजिला भूकंपरोधी संरचना होगी। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में श्री राम लला (भगवान श्री राम का शिशु रूप) की मूर्ति है। इसके पहले तल पर राम दरबार होगा इसमें 392 स्तम्भ और 44 दरवाजे हैं। इसके दरवाजे सागौन की लकड़ी (टीकवुड) से बने हैं और उन पर सोने की परत चढ़ी हुई है। राम मंदिर की संरचना की आयु 2500 वर्ष है। राम मंदिर का घंटा अष्टधातु (सोना, चांदी, तांबा, जस्ता, सीसा, टिन, लोहा और पारा) से बनाया गया है। इस घंटे का वजन 2100 किलोमीटर है। इस घंटे के बजने पर इसकी आवाज कई किमी दूर तक जायेगी।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

मंदिर के चारों कोनों पर सूर्यदेव, माँ भगवती, भगवान गणेश और भगवान शिव को समर्पित चार मंदिरों का निर्माण किया जाएगा।

मंदिर के उत्तरी दिशा में देवी अन्नपूर्णा का मंदिर और दक्षिणी दिशा में भगवान हनुमान का मंदिर होगा।

दक्षिण-पश्चिम दिशा में नवरत्न कुबेर पर्वत पर भगवान शिव का प्राचीन मंदिर जीर्णोद्धार और जटायु की एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Ram Mandir Photo


Ram Mandir
Ram Mandir
Ram Mandir
Ram Mandir
Ram Mandir
Ram Mandir
Ram Mandir
Ram Mandir
Ram Mandir
Ram Mandir

 


See Also:

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होली पार्टी में 10 मिनट में तैयार होने वाले यह टेस्टी स्नैक होली पर! भांग कानूनी और सामाजिक रूप से अच्छा क्यों है? होली के रंगों की एलर्जी और जलन से राहत दिलाएंगे ये 5 चीज़े ​होलिका पूजा में पहनना है सूट, तो इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं idea स्किन को चमकती हुई बनाने के लिए करे ये उपाय