Aashka Goradia Success Story: एक्टिंग छोड़ इस एक्ट्रेस ने खड़ी की 800 करोड़ की कंपनी

tazasandesh.com
4 Min Read

आपने Business में Success पाने की कई कहानियां पढ़ी होंगी। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी Success Story लेकर आए हैं. जिसमें एक टेलीविजन एक्ट्रेस ने अपनी Acting छोड़कर Business में जाने का फैसला किया और आज करोड़ों की कंपनी की मालकिन है।

आज Aashka Goradia जो टीवी की बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं और उन्होंने कई धारावाहिकों, फैशन शो में रैंप वॉक और कई टीवी रियलिटी प्रतियोगिताओं में काम किया है। लेकिन आज उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को छोड़कर करोड़ों की बिजनेस वाली कंपनी खड़ी कर दी।

सबसे खास बात यह है Aashka एक्टिंग से ज्यादा अपने Business में सफलता(Aashka Goradia Success Story) हासिल करने में कामयाब रहीं। बिजनेस में उन्होंने अपने ब्रांड Renee Cosmetics के तहत कई ब्यूटी आइटम लॉन्च किए, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया। यही कारण है कि Aashka Goradia ने बहुत ही कम समय में सफलता हासिल कर ली

Aashka Goradia Success Story: Business की शुरुआत


साल 2019 में अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर बिजनेस की दुनिया में शामिल हुई। Aashka बहुत पहले से अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती थी, इसलिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ अपने कॉलेज के दोस्त Ashutosh Valani और Priyank Shah के साथ रेनी कॉस्मेटिक्स (Renee Cosmetics) कंपनी की शुरुवात की और इसमें सक्सेस भी हासिल की उन्होंने अपने शुरुआती उत्पाद को मौनी रॉय और जूही परमार जैसे करीबी दोस्तों के नाम दिए, जो अभिनेता भी हैं

जब कॉलेज के दोस्तों आशका गोराडिया, आशुतोष वलानी और प्रियांक शाह ने Renee Cosmetics लॉन्च किया, तो उन्होंने कास्मेटिक बाजार में हलचल मचा दी थी रेनी कॉस्मेटिक्स के सह-संस्थापक Priyank Shah ने कहा है कि हम वर्ष 2024 को ₹400 करोड़ के साथ पूरा करने की सोच रहे हैं। Renee Cosmetics उत्पाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के माध्यम से बेचे जाते हैं। Renee को ऑफलाइन स्टोर्स से 50% राजस्व मिलता है। फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को भारतीय सौंदर्य ब्रांड रेनी कॉस्मेटिक्स की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया हैं, रेनी कॉस्मेटिक्स एक ऐसा ब्रांड है जो मूल रूप से भारतीय महिलाओ को ध्यान मैं रखकर बनाया गया हैं

Aashka Goradia Success Story: Aashka Goradia Net Worth


आशका गोराडिया बॉलीवुड की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस में से एक हैं। आशका गोराडिया की कुल संपत्ति 2023 तक $ 5 से $ 7 मिलियन तक होने का अनुमान है।

Aashka Goradia Success Story: Filmy Career

गोराडिया ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में सोनी टीवी के अचानक 37 साल बाद  और कॉमेडी सिटकॉम एक्टिंग एक्टिंग  से की  उन्होंने कई फैशन कार्यक्रमों में रैंप वॉक किया है और विभिन्न हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय किया है। वह कई हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में रही हैं  उन्हें कुसुम में कुमुद और लागी तुझसे लगन में कलावती के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए प्रसिद्धि मिली इसके बाद भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप (2013), अकेला (2006) और अदालत (2010) जैसे नाटकों मे अभिनय किया था वह टीवी शो बाल वीर और नागिन में भी नजर आईं। गोराडिया ने बिग बॉस, नच बलिए और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सहित रियलिटी प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। उनकी आखिरी उपस्थिति डायन में थी, जहां उन्होंने सप्तरूपा की भूमिका निभाई थी।

Aashka Goradia Success Story: Personal Life

आशका ने टेलीविजन अभिनेता रोहित बख्शी को डेट किया था जिससे ब्रेक-अप के बाद, उन्होंने एक अमेरिकी व्यवसायी ब्रेंट गोबल को डेट करना शुरू किया। आशका ने ब्रेंट से 1 दिसंबर 2017 को एक ईसाई विवाह समारोह में शादी की, उसके बाद 3 दिसंबर 2017 को पारंपरिक हिंदू समारोह में शादी की। इस जोड़े ने अक्टूबर 2023 में अपने पहले बच्चे (लड़के) का स्वागत किया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *